शराब...शराब और शराब
बिहार में असल बाढ़ अभी शराब की आई है
भारी मात्रा में विदेशी शराब की पेटी बरामद
बंदपड़ी दो औद्योगिक इकाई से बरामद हुयी
शराब की खेप
बंदपड़ी दो औद्योगिक इकाई से बरामद हुयी
शराब की खेप
मुकेश कुमार सिंह की दो टूक----
आदिकाल से ही सोमरस यानि मदिरा और नारी का प्रेम सबसे गहरा,अटूट और महानतम माना गया है ।इस प्रेम में बलिदान और कत्लेआम की भी कई गाथाएं हैं ।फिलवक्त हमारा मौजूं विषय बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद पकड़ाने वाली शराब की खेप और शराब पीकर या बेचकर सैंकड़ों की तायदाद में जेल जा रहे लोग हैं ।अब तो कितनी मात्रा में शराब पकड़ाई और कितने लोग अबतक जेल गए हैं आंकड़े का हमारा गणित भी गड़बड़ाया हुआ है ।खैर छोड़िये,ताजा घटना की बात करते हैं ।भोजपुर पुलिस कप्तान क्षत्रनील सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे भोजपुर में शराबबंदी अभियान के तहत कोईलवर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गीधा की बंद पड़ी फैक्ट्री में छुपाकर रखे गए करीब 100 पेटी विदेशी शराब को बरामद किया है ।मिली जानकारी के अनुसार एसपी क्षत्रनील सिंह को गुप्त सूचना मिली थी की गिधा फैक्ट्री में विदेशी शराब की पेटी को छुपाकर रखा गया है ।पुलिस कप्तान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोईलवर थाना पुलिस को छापेमारी का निर्देश दिया गया ।बिना समय गंवाए थानाध्यक्ष संजय शंकर ने अपने दल बल के साथ छापेमारी की और करीब 100 पेटी विदेशी शराब को बरामद कर लिया ।इस छापेमारी अभियान में कोईलवर सीओ भी साथ में मौजूद थे ।निसंदेह यह एक बड़ी कार्रवाई और बड़ी कामयाबी है लेकिन यह रहस्य अभीतक बरकरार हैं की यहां पर किस माफिया ने शराब छुपाई थी ।हांलांकि पुलिस इस मामले में उस संदिग्ध का भी पता लगा रही है की आखिरकार विदेशी शराब की पेटी को यहां किसने छुपा कर रखी थी ।
यह शराब की खेप ?
भोजपुर जिला के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा औधोगिक एरिया के बंद पड़े दो औधोगिक इकाइयों से कोईलवर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है ।बरामद शराब में विभिन्न ब्रांडो के कुल 1107 लीटर विदेशी शराब हैं । जिनमें 750ml के 1236 बोतल जबकि 375ml के 480 बोतल बरामद किये गए हैं ।छापेमारी में कोईलवर थानाध्यक्ष संजय शंकर,एसआई अवधेश सिंह, अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार समेत कोईलवर पुलिस बल के कई जवान शामिल थे
शराबबन्दीकी सफलता,या विफलता ?



